29 Mar 2024, 04:18:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 22 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:06AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप कुछ उलझे हुए से रहेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण काम शुरू करने के लिए भी उतावले हैं। परन्तु आज प्रतीक्षा करना और कोई महत्वपूर्ण काम शुरू न करना ही ठीक होगा। शाम तक उलझन खुद कम हो जायेगी। दिन बाधारहित गुजरेगा। यात्रा कर सकते हैं ,सार्वजनिक परिवहन से देर हो सकती है। दूसरे विकल्प खुले रखें। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने आसपास की चीजों को बदलने के लिए उत्साह से भरे हुए हैं लेकिन जरा शांति से बैठकर यह भी सोचें कि क्या उन्हें बदले जाने की वाकई कोई जरुरत है भी ?आप अब जो भी प्रोजेक्ट हाथ में लेंगे, उनमे आपकी सफलता तो तय है लेकिन यह किसी और को तय करने दें कि आपको करना क्या है। आज आप दृढ संकल्प से भरे रहेंगे। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आप अपने रास्ते में एक महान अवसर की बाट देख रहे थे और इस तरह के अवसर के लिए ये सबसे अच्छा समय है। अगर आपने साक्षात्कार दिया है, तो उस मोर्चे पर आज अच्छी खबर मिल सकती है। अप्रत्याशित जगहों से नौकरी के अवसर आपको मिल सकते है या कुछ पुराने संपर्कों से भी आप आगे की और बढ़ सकते है। आपने कठिन समय के दौरान उत्कृष्ट भावना का परिचय दिया है और अब उसका अंत नजर आ रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »