28 Mar 2024, 18:39:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 22 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 22 2020 12:03AM | Updated Date: Mar 22 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप बदली हुई भूमिका में हैं ,आप बेहतर वक्ता तो हमेशा से रहे ही हैं,अब आप बेहतर श्रोता भी बन गये हैं। अब सबको यह पता चल जाएगा कि आप आत्म केन्द्रित नहीं हैं और दूसरों की भलाई के लिए भी काम करने की इच्छा रखते हैं। एक चालीस वर्षीय महिला आपकी बहुत मदद करेगी। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके शरीर ने आपका बहुत साथ दिया है और लगातार आपके लिए काम करता रहता है। इसीलिए आपके लिए भी यह कोई बड़ी बात नही होनी चाहिए कि आप अपने शरीर के लिए कुछ करें। आपको खूब एक्सरसाइज और अच्छी नींद लेनी चाहिए। अगर आपके शरीर को सामान्य काम करने में भी कोई तकलीफ आ रही है तो इसे ठीक रखने के लिए सावधानी बरतें। ऐसी एक सावधानी है –पानी की मात्रा बढाना। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
प्यार, रिश्ते और परिवार अब आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगे। आज आप अपने बच्चों के साथ कुछ गुणवत्ता समय बिताएंगे। आपको ये याद दिलाया जाएगा या एहसास होगा की आपके लिए महतवपूर्ण क्या है और जिसकी वजह से आप निर्णायक कदम लेंगे जिसने काफी समय से आपको परेशान किये हुए था। अपने परिवार के साथ गुणवत्ता समय बिताने के कारण तनाव घटाने में भी आपको मदद मिलेगी जो आपके मन मस्तिष्क पर हावी था। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
आपका ध्यान आज भटकने की संभावना है , हालाँकि आपका कार्य जमा होता जा रहा है, लेकिन आपका ध्यान अनुत्पादक गतिविधियों में लिप्त रहेगा , लेकिन फिर भी आपको आराम करने का अवसर नहीं मिल पायेगा क्योंकि जागरूकता और चिंता हमेशा आपके मन पर हावी रहेगी की आपका कार्य अभी अधूरा है। आपका लंबित कार्य जमा होता रहेगा जो की आपकी कार्य प्रणाली की दिनचर्या पर एक दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »