29 Mar 2024, 20:27:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

22 मार्च को बदल रही है मंगल ग्रह की चाल, इन राशि वालों को....

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:41AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मंगल को बलवान ग्रह माना जाता है। इसका जीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ता है। मंगल की चाल एक बार फिर बदल रही है। 22 मार्च को ऊर्जा और क्रोध का प्रतीक मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है। इस राशि परिवर्तन में मंगल मकर राशि में प्रवेश करेगा और 4 मई तक इसी राशि में रहेगा। मकर राशि में मंगल के गोचर से कुछ राशियों पर व्यापक असर देखने को मिलेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये रशियां कौन सी हैं और मंगल के प्रभाव को किस तरह से कम किया जा सकता है।
मकर 
मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन शुभ नहीं होगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण अधिक गुस्सा आ सकता है। पारिवारिक जीवन पर भी इसका नकारात्मक असर देखने को मिलेगा। व्यापारिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। रिश्तों में खटास आ सकती है, इसलिए सावधान रहें।
 
मिथुन 
मिथुन राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन अशुभ साबित हो सकता है। मंगल के इस गोचर के कारण इस राशि के लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थय संबंधित परेशानियां भी बनी रह सकती हैं। ध्यान देने वाली बात ये है कि इस वक्त लोगों से मधुर व्यवहार रखना जरूरी है, नहीं तो परेशानियां और भी अधिक बढ़ जाएंगी।
 
कुंभ 
कुंभ राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिर्वतन अशुभ रह सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के गोचर के कारण खर्चों में इजाफा हो सकता है। स्वास्थय संबंधित समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। सोच-समझकर खर्च करें, अन्यथा परेशानी बढ़ सकती है।
 
कन्या
कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन अशुभ साबित हो सकता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मंगल के इस गोचर के कारण कई तरह के व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। लव लाइफ और वैवाहिक जीवन में भी कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं। संतान को लेकर भी परेशानी बढ़ सकती है। संतान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »