28 Mar 2024, 20:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 21 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 21 2020 12:03AM | Updated Date: Mar 21 2020 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन परिवार के साथ बिताने के लिए विशेष रूप से अच्छा है। अपने माता –पिता,बहन- भाइयो या फिर जीवनसाथी के साथ शांति से कुछ वक़्त बिताएं। अपने बच्चों के साथ किसी मनोरंजक क्रियाकलाप में भाग लें। अगर काम का दबाव अधिक भी है तो भी आज उसे एक तरफ रख दें और एक साथ होने का आनंद लें। आपको यह जानकार आश्चर्य होगा की आपने इन पारिवारिक सत्रों से कितना कुछ सीखा है। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
थोड़ी से मेहनत और धीरज के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती धीरज बनाये रखन ही है। आपको समय बहुत ही धीमी गति से सरकता हुआ महसूस होगा और आपको लगेगा कि जिस गति से आप चाहते हैं उस गति से अब कुछ भी नही हो रहा। लेकिन अगर आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे तो सारा एजेंडा ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। अपनी ऊर्जा को नियंत्रण में रखने के लिए दिन की शुरुआत किसी राहत देने वाली एक्सरसाइज से करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप आजकल पहले से भी अधिक आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। आपको ऐसे आदमी भी संपर्क करेंगे जिन लोगों से आपको उम्मीद भी नही थी,इससे आपको काफी आश्चर्य होगा लेकिन उनके बारे में समय लेकर सोचें कि आपके लिए सबसे अच्छा क्या रहेगा ? समय के साथ साथ खुद ही उनका फैसला हो जाएगा। पिछले समय के कडवे अनुभवों के कारण खुद को बांधे न रखें ,खुलकर जीयें। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आप का निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा । बस आप अपना धैर्य बनाए रखें क्यों की आपके बैठने की जगह में परिवर्तन आ सकता है या आपको एक नई जगह पर कार्य करना पड़ सकता है । आपकी धारणा के विपरीत इस नए कार्यालय में आपके आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »