20 Apr 2024, 01:16:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 20 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 20 2020 12:26AM | Updated Date: Mar 20 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें।हारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा।समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें।
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपके दिमाग में केवल सुन्दरता सम्बन्धी ख्याल छाए हुए हैं ,आज आप कई सौन्दर्य ट्रीटमेंट के लिए तैयार हैं।इनमे एन्टी-एजिंग मसाज से लेकर कोई कोस्मेटिक सर्जरी तक शामिल हो सकती है।आप सुंदर बने रहने के लिए अपनी जीवन शैली में भी कई बदलाव करने वाले हैं,आपके स्तर पर हालाँकि यह सब कुछ तारीफ़ के लायक है लेकिन यह भी समझें कि हर आयु कि अपनी एक ख़ूबसूरती होती है और हमेशा खुद को अपनी वास्तविक आयु से छोटा दिखाने की कोशिश करना जरूरी नही है।
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
तर्क और झगड़े में आज आपका दिन जा सकता है। अपने साथी के साथ आज किसी भी मुद्दे को उठाने से बचें। अगर एक व्यक्ति बोलना बंद करे तो झगड़ा अपने आप रुक जायें। इस समय शांत रहे। कोमल और प्यार का व्यव्हार रखे। अपने साथी के तर्क को समझे और उसके वितर्क में कुछ भी न बोले।अपने साथी का ध्यान उन खुशनुमा पलो की तरफ ले जाएं जो आपने साथ बितायें थे। दिन थोड़ी सी क्षति पहुँचाकर खत्म होगा।
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »