28 Mar 2024, 16:53:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 18 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 12:49AM | Updated Date: Mar 18 2020 12:49AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपमें समर्पण की अद्भुत भावना आ गयी है। आपको परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभानी हैं और आप ऐसा बहुत अच्छे से करेंगे। जीवन की चुनातियों से निपटने के लिए आप अपने कौशलों को निखारने और अपनी छुपी हुई क्षमता को बाहर लाने के प्रयासों में जुटे हुए हैं। आपका सफ़र मुश्किल हो सकता है लेकिन आप इसका हरेक पल आनंद लेंगे। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ध्यान से उन परिवर्तनों के बारे में सोचेंगे जो आपको अपनी जीवनशैली में और बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने भोजन में करने हैं। ताजा हवा में सांस लेने के लिए सुबह –शाम सैर पर जाएँ। इससे आपके शारीर में खून का संचार बढ़ेगा और हार्ट स्ट्रोक्स की आशंका काफी हद तक कम हो जायेगी। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप एक रिश्ते में है , तो बार बार बातो को न दोहराएं। आपको याद रखना है की किसी को निश्चित रूप से आप के लिए बनाया गया है। जब सही समय आएगा तो कुदरत खुद उस अनमोल उपहार को आपके सामने उपस्थित कर देगी। आप खुद अपने प्यार को आपको ढूढ़ने दो , तब तक अपने मित्रों और सहयोगियों के साथ अच्छा समय बिताये और हो सकता है वह उपहार उधर ही कही छिपा हो , अपनी आशा को न छोड़ो। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपको सर्वशक्तिमान के संदेश अपने किसी निकट के व्यक्ति से मिल रहे हैं। उन्हें प्राप्त करने के लिए ग्रहणशील रहे और निर्देशो का पालन करने की कोशिश करे। आपको अपने कार्य योजना में परिवर्तन करना होगा ताकि कोई गलती न हो जिसे आप पूर्ववत नहीं कर सकते है। वित्तीय स्थिति और खर्च में अच्छा संतुलन बना रहेगा , हालाँकि आप खर्चीले साबित हो सकते है परन्तु तब भी अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »