19 Apr 2024, 15:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 18 मार्च 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2020 12:46AM | Updated Date: Mar 18 2020 12:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपको आज खुद का ही चिंतन करना है। आपके जीवन में इस समय सब कुछ सही चल रहा है ,फिर भी आपको एक प्रकार की बेचैनी महसूस हो रही है जिसे आप व्यक्त नही कर पा रहे। इसका एकमात्र समाधान यह है कि आप खुद के बारे में शांत दिमाग से सोचें जिससे आपको अपनी स्थितियों को बेहतर तरीके से देखने में मदद मिलेगी और आप सही समाधान खोज पायेंगे। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी लम्बे समय से सही शेप में नही है लेकिन अगर आप कुछ दिन से एक्सरसाइज नही कर पाए हैं तो इसका यह मतलब नही है कि आप यह कभी नही कर सकते। कोई आपके आसपास ऐसा है जो नकारात्मकता फैला रहा है,इसी से आप पर बुरा असर पड़ रहा है। अपने संबंधों को भी कुछ समय दें और इस बीच अपनी ऊर्जा का प्रयोग अपने भले के लिए करें। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन बहुत ख़ास है क्योंकि आज आप अपने पार्टनर से खुलकर बात कर पायेंगे। आप इस मौके का इन्तजार लम्बे समय से कर रहे थे। आज सारे राज उनके सामने खोल दें और और अपनी चिंताएं भी उन्हें स्पष्ट बता दें। इससे आपके सम्बन्ध में एक नई ताजगी आ जायेगी और आप दोस्तों तथा एक जोड़े के रूप में भी और करीब आ पायेंगे। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आप हमेशा अपने धन को लेकर उत्तरदायी और जिम्मेदार रहे है पर ये समय अपने आप को थोड़ी खुशिया देने का समय है। आप अपने लिए कुछ उपहार ले सकते है जो की काफी हद तक आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा। आप दुसरो का काफी ध्यान रखते है पर आज अपने लिए कुछ समय निकालकर अपने ऊपर कुछ खर्च करे।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »