29 Mar 2024, 03:21:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इन 5 राशि के लोगों पर होगी प्रेम की बारिश, मिलेगा सुख ही सुख

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 25 2020 11:28AM | Updated Date: Feb 25 2020 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष राशि
प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। लव पार्टनर आपसे किसी बात को लेकर नाराज़ हो सकता है। यदि ऐसा हो तो उनकी नाराजगी को
दूर करने का पूरा प्रयास करें। 
 
वृषभ राशि
प्रेम जीवन में खुशी मिलेगी। लव पार्टनर के साथ कहीं पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव के बावजूद स्थितियाँ बढ़िया रहेंगी। 
 
मिथुन राशि
शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। प्रेम जीवन जीने वालों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। 
 
कर्क राशि
दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। यदि आप अभी तक सिंगल हैं और किसी रिलेशनशिप में हैं तो प्रेम जीवन में समस्याएं रह सकती हैं। 
 
सिंह राशि
जो लोग आपसे प्रेम करते हैं उनके साथ वक्त बिताने से आपको खुशी मिलेगी। प्रियतम की भावनाओं का ख्याल रखें। ऐसा कोई भी कार्य न करें, जिससे उनके दिल को चोट पहुंचे। 
 
कन्या राशि
शादीशुदा जातकों को अपने दांपत्य जीवन में खुशी मिलेगी और जीवनसाथी का पूरा साथ आपके साथ रहेगा। प्रेम जीवन में आज का दिन रोमांटिक रहने वाला है। 
 
तुला राशि
प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। इसलिए थोड़ा सावधानी से काम लें अन्यथा प्रियतम आपसे रूठ सकता है। विवाहित जातकों की जीवनसाथी से अनबन होने की संभावना है।
 
वृश्चिक राशि
शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सुधरेगा और काम के सिलसिले में आपको अपने प्रयासों के अनुरूप सफलता अवश्य मिलेगी।
 
धनु राशि
दांपत्य जीवन भी खुशनुमा रहेगा। जीवनसाथी आपके जज्बातों की पूरी कद्र करेगा। वहीं जो लोग प्रेम संबंध में हैं उन्हें भी रिश्ते में आनंद की अनुभूति होगी। 
 
मकर राशि
प्रेम जीवन जी रहे लोगों को उनके प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा और वे आपको खुश रखने की पूरी कोशिश करेंगे। दांपत्य जीवन जीने वालों को आज थोड़ा सावधानी से रहना होगा। 
 
कुंभ राशि
दांपत्य जीवन में आनंद आएगा। जीवनसाथी आपसे दूर जा सकता है। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। प्रियतम आपसे किसी चीज़ की डिमांड कर सकता है। 
 
मीन राशि
यदि आप शादीशुदा हैं तो दांपत्य जीवन के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। आप अपने जीवनसाथी को स्नेह और प्रेम देंगे। यदि आप किसी प्रेम संबंध में हैं तो आपका प्रिय भी आपको भरपूर खुशी देगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »