28 Mar 2024, 21:13:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:25AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप एक बहुत बड़ी साझेदारी को अंतिम रूप देने वाले हैं लेकिन आपको अपने पार्टनर को अपने मिशन और लक्ष्यों के बारे में स्पष्ट बता देना चाहिए।  यदि कोई विवाद हुआ भी तो आपके भावनाओं में बह जाने की सम्भावना है,इस प्रवृति पर नियंत्रण रखें।  आप दिन का अंतिम हिस्सा किसी बोद्धिक कार्यकलाप या कलाकारी सम्बन्धी रूचि में लगा सकते हैं। 
 
आप आज थोडा सा निराश अनुभव करेंगे क्योंकि आपको लगता है कि आपको कोई प्यार नही करता।किसी करीबी की एक झप्पी आपके लिए कमाल कर सकती है।इसे शारीरिक आकर्षण समझकर भूल न करें।अगर आप पर कोई प्यार बरसायेगा तो आप थोड़े भावनात्मक हो ही जायेंगे।इसका अफ़सोस न करें ,खुद से सवाल किये बिना अपने दिल को हल्का हो जाने दें।
 
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके रिश्तो में कल कुछ समस्याऐं आई थी , लेकिन आज ये समस्याऐं सुलझती हुई दिखाई देंगी।  आप शांत रहेंगे और समस्या को सुलझाने में सक्षम होंगे , हालाँकि कल ये रिश्ता तनाव की परम अवस्था में था।  यह एक दूसरे के प्रति अपने प्यार और प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का समय है। 
 
आज का दिन एक नए व्यापार उद्यम को लगाने का समय है।  काफी समय से बात आपके मन में थी परन्तु उसे उपयोगिता में नहीं ला पा रहे थे लेकिन आज का दिन इसको पूरा करने का दिन है।  आपको कई नए अवसर मिलेंगे और सब वैध एवं असली होंगे।  अगर आप विवेकपूर्ण तरीके से निर्णय लेंगे तो जो भी मुश्किलें आ रही थी वे धीरे धीरे लुप्त होती चली जाएंगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »