19 Apr 2024, 04:57:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातकों का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2020 12:21AM | Updated Date: Feb 24 2020 12:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपका व्यक्तित्व प्रतिभाशाली और प्रभावी है ,जो आज आपके हितेषियों तथा विरोधियों सहित सबके सामने आएगा।  अपने शुभचिन्तकों की बातों पर ध्यान दें और बाकी सब बातों की उपेक्षा कर दें।  आपके बड़े आपका साथ देंगे और जीवन के महत्वपूर्ण लक्ष्यों पर ध्यान फोकस करने में आपकी मदद करेंगे। 
 
अगर आप किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी परियोजना पर काम कर रहे हैं या इसी के बारे में कुछ नया शुरू करने की सोच रहे हैं तो आपको उम्मीद से कहीं जल्दी सफलता मिलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। लेकिन अपनी प्रगति का रिकॉर्ड रखें और कुछ गलत होने पर समाधान तैयार रखें। आपको इन सब प्रयासों के लिए भी प्रशंसा मिलेगी। 
 
आपका कोई नया दोस्त या परिचित बन सकता है। इससे आपको प्यार के गहरे अर्थ का पता चलेगा और आप सच्चे और बनावटी प्यार में अंतर समझ पायेंगे। इन सारी चीजों से आपको अपने लिए सही व्यक्ति का चुनाव करने में भी मदद मिलेगी। आज मिलने वाले हर व्यक्ति से अच्छा व्यवहार करें।\
 
कार्यालय के लंबित काम आज आपको तनाव दे सकते हैं।  आज आपको देर तक कार्यालय में काम करना पड़ सकता है।  ये मुश्किल समय भी थोड़े समय के लिए है।  पिछले सप्ताह की आपकी बोरियत और आलस्य आप पर आज नकारात्मक प्रभाव डालेगा।  आप आज दूसरों के साथ सौम्य और विनम्र रहे अन्यथा आप विवाद में फँस सकते हैं।  ऐसी स्थितियों से दूर रहे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »