29 Mar 2024, 17:42:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कार्तिक पूर्णिमा के दिन भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 12:57PM | Updated Date: Nov 12 2019 12:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज कार्तिक पूर्णिमा है। इसी दिन गुरु नानक जयन्ती भी है।इस दिन भगवान विष्णु का व्रत, दान व पूजन का विधान है। कार्तिक पूर्णिमा को गंगा स्नान एवं तीर्थ स्थान पर स्नान दान का बड़ा महत्व है। आज के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और गंगा स्नान कर दान करने से अनन्त पुण्य फल की प्राप्ति होती है।  इसके अलावा इस दिन सिख धर्म के संस्थापक गुर नानक देव की जन्मतिथि है। जिसे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जहां कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा नदीं में स्नान करने का महत्व है। वहीं इस दिन कुछ नियम है जिनका पालन करना शुभ माना जाता है। जानें उन नियमों के बारे में जिन्हें करने से कोसों दूर रहना चाहिए।
 
कार्तिक पूर्णिमा के दिन न करें ये काम - 
बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा को बहुत ही शुभ दिन माना जाता हैं इस दिन तामसिक भोजन का सेवन न करें। चंद्रमा के दुष्प्रभाव से बचना चाहते हैं तो कार्तिक पूर्णिमा के दिन शारीरीक संबंध न बनाएं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर पर किसी भी तरह का कलह करने से बचना चाहिए। वही कार्तिक पूर्णिमा के दिन गरीब और असहाय लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के पौधे को न तो उखाड़ें और न ही तुलसी के पत्तों को तोड़ना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन उड़द, मसूर, करेला, बैंगन और हरी सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी भी बुजुर्ग का अपमान बिल्कुल भी न करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »