19 Apr 2024, 19:56:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 18 2019 2:22AM | Updated Date: Aug 18 2019 2:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप किसी करीबी को कोई सलाह देंगे और वह इसे बहुत कृतज्ञता के साथ स्वीकार करेगा। आप आज बहुत अच्छे और नरम मूड में हैं, आज का दिन अपने पुराने दोस्तों से सम्पर्क स्थापित करने के लिए बहुत अच्छा है। अपने किसी पुराने स्कूल के दोस्त से फोन पर बाते क्र लें, आपको बहुत अच्छा लगेगा। पिछले मतभेदों को भुलाकर आगे बढने के लिए भी अच्छा समय है।

मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आज आपकी सेहत काफी हद तक अच्छी रहेगी और वे तकलीफें जो आप पिछले कई दिनों से महसूस कर रहे थे, आज ख़त्म हो जायेंगी। उन तकलीफों के लिए भी सावधानी बरतना आवश्यक है जो आपको आज हो सकती हैं। अगर आप इनके प्रति लापरवाह रहेंगे तो ये गंभीर समस्याओं में बदल सकती हैं। समय पर इनके समाधान के उपाय कर लेने से आप आसानी से इनसे बच सकते हैं।

मकर प्यार और संबंध- ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है कि आपको काफी मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है लेकिन यह समय वास्तव में इतना बुरा नही होगा। आप हाल फिलहाल ही किसी की और आकर्षित हुए हैं लेकिन आप दोनों ही एक दुसरे को अभी अधिक महत्व नही दे रहे। आप उनके बारे में सोचते हैं और अगर आप छोटी छोटी बातों को नजरअंदाज कर सकें तो यह आपके लिए जिंदगी का यादगार रिश्ता बन सकता है। 

मकर कैरियर और धन- आज के दिन अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के योग है। आज का दिन लॉटरी और सट्टा बाजार के लिए भी लाभप्रद है परन्तु ये धन लाभ कई तरह की जिम्मेदारियां भी साथ लायेगा जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। आपको इस पैसे के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण काम का निर्वहन करना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित उपहार के वजह से आज आप कुछ हलकी फुलकी खरीदारी भी कर सकते है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »