29 Mar 2024, 19:17:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Lifestyle

40 की उम्र में भी चाहते हैं शानदार सेक्स लाइफ, तो अपनाएं ये टिप्स

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2020 2:50PM | Updated Date: Jun 7 2020 2:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

1. उम्र बढ़ने के साथ हर पुरुष को कीगेल एक्सरसाइज करनी चाहिए। इस एक्सरसाइज में आप अपने मलद्वार को खींचते और छोड़ते हैं। इससे आपकी बॉडी के लेवर पार्ट में ब्लड का सर्कूलेशन बेहतर होता है। इसका असर आपके पर्सनल पार्ट पर पड़ता है। डॉक्टरों का कहना है कि नियमित रूप से 1015 मिनट तक इस एक्सरसाइज को करने से काफी बेहतर परिणाम सामने आए हैं।

2. उम्र बढ़ने के साथ हर इंसान के सेक्स लाइफ पर असर पड़ता है। हर कोई 40 की उम्र में 2025 की उम्र जैसा सेक्स का आनंद नहीं ले सकता। इसको लेकर आपको चिंता नहीं करनी चाहिए। लेकिन इसका यह कतई मतलब नहीं है कि आपमें 40 की उम्र पार करने से साथ सेक्स के प्रति इच्छा खत्म हो जाती है। आपको अपने सबसे निजी पलों में आनंद को बढ़ाने के लिए कुछ तरकीब अपनाने चाहिए। सबसे पहली बात यह कि आप जब अपने साथ के साथ बिस्तर पर होते हैं तो वह आपका सबसे निजी पल होता है। आप इस पल को इंज्वाय कीजिए। एक दूसरे को समय दीजिए। सेक्स को काम मत समझिए। पार्टनर को भी इसके लिए तैयार कीजिए। इस तरह से आप जब तनाव मुक्त होकर सेक्स करेंगे तो जरूर आपका प्रदर्शन पहले से बेहतर होगा।

3. आमतौर पर ऐसा देखा गया है कि लोग काम में इतना व्यस्त हो जाते हैं कि वे खुद के लिए समय ही नहीं निकाल पाते। जवानी में ये चीजें तो चल जाती हैं। लेकिन स्वास्थ्य के साथ ये लापरवाही उम्र बढ़ने के साथ आपकी परेशानी बन जाती है। बेहतर सेक्स लाइफ का सीधा संबंध आपके स्वास्थ्य से है। अगर फिट और तनाव से मुक्त है तो आप लंबे समय तक शानदार सेक्स का आनंद ले सकते हैं। नियमित कसरत के साथ वसा मुक्त भोजन लें। नियमित नींद लें और तनाव रहित रहें। अगर आप एक स्वस्थ्य जीवन शैली को अपनाते हैं तो इसका परिणाम बहुत जल्दी दिखने लगेगा।

4. जवानी में धूम्रपान और शराब का सेवन को आपका शरीर स्वीकार लेता है, लेकिन जैसेजैसे उम्र बढ़ती और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ती है तो कई चीजें असर दिखाने लगती हैं। शराब और धूम्रपान आपके सेक्स ड्राइव को मारता है। इसके बिस्तर पर आपका प्रदर्शन कमजोर हो सकता है।

5. भागदौड़ और तनाव वाली जीवन शैली की वजह से मध्यवर्गीय पुरुष अपेक्षाकृत कम उम्र में ही अधेड़ हो रहे हैं। 40 की उम्र में वे खुद को बेहद थके हुए महसूस करते हैं। ऐसा उनकी खराब जीवन शौली और रहनसहन की वजह से होता है। लेकिन कई ऐसे उपाय हैं जिससे कि आप अपेक्षाकृत ज्यादा फिट रहने के साथ सेक्स लाइफ का आनंद ले सकेंगे। इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है, बल्कि कुछ समय अपने स्वास्थ्य को देने की जरूरत है।

6. यह संभव है कि उम्र बढ़ने के साथ आप अपनी सेक्स लाइफ को लेकर चिंतित हों। 40 की उम्र तक पहुंचतेपहुंचते कई लोग हताश हो जाते हैं। उनमें जवानी के दिनों जैसी ताकत और जोश नहीं होती। ऐसा होना स्वाभाविक भी है। लेकिन ऐसा भी नहीं हो सकता है कि कोई व्यक्ति 40 की उम्र में अपनी सेक्स लाइफ का आनंद ही न ले पाए। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स देते हैं जिससे कि आप 40 की उम्र के पार भी शानदार सेक्स का आनंद ले सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »