29 Mar 2024, 20:33:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Recipes

मिठाई के शौकीन घर पर जरूर बनाएं मलाई घेवर, इतनी आसान है रेसिपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2020 12:44PM | Updated Date: May 15 2020 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लॉकडाउन में अगर आप मिठाई मिस कर रहे हैं, तो आपके लिए यह स्पेशल मिठाई की रेसिपी परफेक्ट है। आइए, जानते हैं कैसे बनाएं मलाई घेवर- 

सामग्री : 

पानी डेढ़ लीटर 

दूध 1 लीटर 

मैदा 500 ग्राम 

घी 150 ग्राम 

चीनी 50 ग्राम 

इलायची पाउडर 5 ग्राम 

केसर 1 ग्राम 

बादाम 20 ग्राम (कटे हुए) 

काजू 20 ग्राम (कटे हुए) 

खरबूजे का बीज 10 ग्राम 

मुख्य डिश के लिए 

चीनी 500 ग्राम 

पानी 250 मिली लीटर 

घी 3 कप 

चुटकी भर केसर

 

विधि : 

1. गहरे बर्तन में घी गर्म करें। फिर इसमें बर्फ डालकर घी को ठंडा कर दें। ऐसा करने से घी में मौजूद गंदगी ऊपर आ जाएगी और साफ शुद्ध घी बर्तन के तली में चला जाएगा। अब मैदे में घी को अच्छी तरह से मिलाएं और फिर पानी डालकर स्मूथ बैटर तैयार कर लें। 

2. फिर से घी गर्म करें और एक गोल मोल्ड को घी के बर्तन में बीचों बीच रखकर बैटर को उसमें डालें और सुनहरा होने तक फ्राई करें। 

3. अब चीनी की चाशनी बनाएं। पानी गर्म करें और उसमें चीनी डालकर पूरी तरह से घोल लें। 

4. फ्राई किए हुए घेवर को चीनी की चाशनी में डाल दें और फिर निकाल लें। 

5. मलाई बनाने के लिए दूध गर्म करें और उसमें चीनी, इलायची पाउडर और केसर डालें और तब तक गर्म करें जब तक दूध आधा न हो जाए। दूध को ठंडा होने दें    ताकि वह गाढ़ा हो जाए। 

6. तैयार मलाई को घेवर के ऊपर डालें और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से सजाकर सर्व करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »