29 Mar 2024, 05:00:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, अमृतपाल के 6 साथियों को दबोचा, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 18 2023 1:57PM | Updated Date: Mar 18 2023 1:57PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। अमृतपाल सिंह के 6 साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। mयह गिरफ्तारी जालंधर के शाहकोट मलसिया में हुई है, जबकि अमृतपाल सिंह के खुद तीसरी गाड़ी में भाग जाने की सूचना मिल रही है। पुलिस फोर्स अमृतपाल सिंह का पीछा कर रही हैं, और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। गौरतलब है कि, अमृतपाल सिंह के खिलाफ इस समय तीन मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से दो अजनाला थाने में हैं। 

पुलिस लंबे समय से उसे गिरफ्तार करने के लिए तैयारियां कर रही थी। जानकारी के मुताबिक, आज अमृतपाल सिंह की तरफ से जालंधर के शाहकोट मलसियां में खालसा वहीर को निकाला जाना था। भारी संख्या में समर्थक गुरुद्वारा साहिब में इकट्ठे हो रहे थे, लेकिन सुबह से ही भारी पुलिस फोर्स उसके काफिले का पीछा कर रही थी। अमृतपाल का काफिला जब शाहकोट के पास पहुंचा, तभी पुलिस फोर्स ने उसे घेर लिया। पुलिस ने दो गाड़ियों में सवार अमृतपाल के 6 साथियों को पकड़ लिया, जबकि वह खुद अपनी मर्सिडीज कार में भाग निकलने में कामयाब रहा। पुलिस ने पकड़े गए। अमृतपाल के 6 साथियों के पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किया गया है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »