24 Apr 2024, 12:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बाबा राम देव के खिलाफ बिहार में मुकदमा हुआ दर्ज, मुसलमानों को कह दी थी बड़ी बात

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 5 2023 1:25PM | Updated Date: Feb 5 2023 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

योग गुरु बाबा रामदेव अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। बाबा रामदेव की मुसीबतें अब बढ़ने वाली है। उनके द्वारा की गई टिप्पणी के कारण मुसलमानों में काफी आक्रोश है। मुजफ्फरपुर कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने इस्लाम और मुसलमानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। जिसका असर बिहार में भी देखने को मिला रहा है। एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सीजेएम की अदालत में उनके खिलाफ परिवाद पत्र दायर किया है। 

आपको बता दें कि, बाबा रामदेव ने राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम समाज को लेकर विवादित बयान दे दिया था जिसके बाद से ही पूरे देश में उनके खिलाफ विरोध हो रहा है।  मुस्लिम समाज के लोगों में बाबा रामदेव को लेकर काफी आक्रोश है। हर जगह बाबा राम देव के खिलाफ विरोध हो रहा है। राजस्थान के बाड़मेर में एक धर्मसभा को संबोधित करने के लिए बाबा रामदेव आय थे लेकिन यहां उन्होंने एक ऐसी बात कह दी जिससे उनका विरोध होना शुरू हो गया है।    

उन्होंने कहा था कि 'इस्लाम धर्म का मतलब सिर्फ नमाज पढ़ना है। मुसलमानों के लिए सिर्फ नमाज पढ़ना जरूरी है और नमाज पढ़ने के बाद कुछ भी करो, सब जायज होता है। चाहे हिंदुओं की लड़कियों को उठाओ, चाहे जिहाद के नाम पर आतंकवादी बनकर जो मन में आए वो करो, लेकिन दिन में 5 बार नमाज जरूर पढ़ो, फिर सब जायज होता है।' बाबा राम देव के इसी बयान के कारण उनका विरोध हो रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »