19 Apr 2024, 09:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नागपंचमी पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने नागचंद्रेश्वर मंदिर में किए दर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2022 2:05PM | Updated Date: Aug 2 2022 2:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उज्जैन । मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में स्थित भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट वर्ष में केवल नाग पंचमी पर्व के मौके पर 24 घंटे के लिए खुलते हैं। अनोखे इस मंदिर के पट खुलने के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर मंदिर के विशाल परिसर में स्थित नागचंद्रेश्वर का यह मंदिर श्रावण मास में वर्ष में एक बार नागपंचमी के अवसर पर खुलता है। महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष शिखर पर स्थित नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट कल रात्रि को खुलने के बाद विधि विधान से भगवान का पूजन किया गया और उसके बाद आज दोपहर तक हजारों दर्शनार्थियों ने दर्शन किए। आज नागपंचमी पर्व के पूर्व कल रात 12 बजे पट खुलने के पश्चात पंचायती महानिर्वाणी अखाडे के महंत विनीत गिरी एवं मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा प्रथम पूजन एवं अभिषेक किया गया।
 
नागचन्द्रेश्वर भगवान की प्रतिमा के पूजन के पश्चा‍त वहीं गर्भगृह स्थित शिवलिंग का भी पूजन किया और उसके उपरांत दर्शनार्थियों के लिए दर्शन प्रारंभ हो गए। रात्रि से ही हजारों की संख्या में दर्शनार्थी भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन किए। दर्शनार्थियों ने जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की और कहा कि अधिक भीड़ होने के बाद भी उन्हें दर्शन करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »