29 Mar 2024, 15:12:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गणतंत्र दिवस परेड की होगी लाइव स्ट्रीमिंग, जानिए कैसे घर बैठे देख सकेंगे आप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2022 7:07PM | Updated Date: Jan 25 2022 7:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। बुधवार को देश 73वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाएगा। गणतंत्र दिवस की परेड की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके अलावा प्रतिभाशाली युवाओं को 73वें गणतंत्र दिवस समारोह का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। दर्शक परेड और बीटिंग रिट्रीट दोनों को आनलाइन देख सकेंगे बल्कि विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा भी ले सकेंगे। गणतंत्र दिवस की परेड को लाइव देखते हुए लोग देश और दुनियाभर के भारतीयों से वस्तुतः जुड़े रहेंगे और 73वें गणतंत्र दिवस के लिए अपना प्यार और एकजुटता दिखाने के लिए 'सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट' भी प्राप्त कर सकेंगे। आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 साल और इसके लोगों, संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास के उपलक्ष्य में मनाया जा रहा है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »