28 Mar 2024, 19:29:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बड़ा हादसा: खाई में मिनी बस गिरने से 10 लोगों की मौत, 16 की हालत गंभीर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2021 2:11PM | Updated Date: Oct 28 2021 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। किश्तवाड़ से जम्मू आ रही मेटाडोर के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। इसमें सवार 16 लोग गंभीर बताए जा रहे है। मौके पर पुलिस और अन्य ग्रामीण लोगों को बचाने के लिए राहत अभियान चला रहे हैं। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। 
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि डोडा पहुंचने से पहले अचानक बस अनियंत्रित होकर चिनाब नदी में जा रही। मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। ऐसा बताया जा रहा है कि सुई गोवारी इलाके में मिनी बस खाई में गिरने के बाद उसके टुकड़े हो गए। बस का काफी मलबा बाहर निकाला जा चुका है। 
 
पीएम मोदी ने हादसे पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख लोगों की जान गंवाने वालों के परिजनों को दिए जाएंगे, वहीं, घायलों को 50,000 रुपये दिए जाने का ऐलान किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »