19 Apr 2024, 13:54:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CM अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा कल से, किसानों और कारोबारियों से करेंगे संवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2021 12:19PM | Updated Date: Oct 28 2021 12:27PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार को पंजाब पहुंचेंगे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक केजरीवाल 28 और 29 अक्टूबर को संगरूर, मानसा और बठिंडा जाएंगे। वह गुरुवार को किसानों से बातचीत करेंगे और शुक्रवार को कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। 2022 में चुनाव होने के कारण केजरीवाल की यह उत्तरी राज्य की दूसरी यात्रा है।
 
29 सितंबर को, वह लुधियाना गए थे, जहां उन्होंने ट्रेडर्स और व्यापारियों से मुलाकात की थी। इस यात्रा की घोषणा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक के उत्तर प्रदेश के अयोध्या से लौटने के एक दिन बाद हुई है। उत्तर प्रदेश में भी 2022 में चुनाव होने हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में 20 सीटें जीतने के बाद, आप पंजाब में प्रमुख विपक्षी पार्टी बन गई थी। पंजाब में, जिसे सितंबर में चरणजीत सिंह चन्नी के रूप में एक नया मुख्यमंत्री मिला था, फरवरी-मार्च 2022 में चुनाव होने हैं। पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »