28 Mar 2024, 21:31:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हिसार जिले में रेलों का चक्का जाम रहा, किसान पटिरयों पर उतरे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 18 2021 6:14PM | Updated Date: Oct 18 2021 6:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिसार। लखीमपुर खीरी मामले में संयुक्त किसान मोर्चा के आव्‍हान पर हिसार, फतेहाबाद और हांसी में किसानों ने रेलगाड़ियां रोकीं और लगभग छह घंटे तक चक्का जाम रखा। इसी कड़ी में हिसार जिले में किसानों ने चार स्थानों पर रेलगाड़यिां रोकीं। सुबह दस बजे से सायं चार बजे तक रेलगाड़ियां का चक्का पूरी तरह जाम रहा। मोर्चा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार की अध्यक्षता में चिड़ौद रेलवे स्टेशन, मयड़, सरसौद, हांसी में रेलवे लाइनों पर धरना दिया गया तथा रेलगाड़यिां रोकी गईं। सैंकड़ों किसानों ने यहां पहुंचकर रेलवे लाइन पर धरना देते हुए प्रदर्शन किया।  
 
किसानों ने इस दौरान रेल लाईनों पर धरनो प्रदर्शन किये तथा लखीमपुर खीरी में किसानों पर गाड़ी चढ़ाने के मामले में केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा और उनके बेटे पर हत्या का मामला दर्ज करने तथा दोषी पुलिसकर्मियों को निलम्बित करने की मांग की। नम्बरदार ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कृषि कानून रद्द कराने की मांग को लेकर देश भर के किसान गत 11 माह से सड़कों पर हैं। इस दौरान अनेक किसानों की मौत हो चुकी है। केंद्र सरकार लेकिन किसानों की मांगें नहीं मान रही है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »