16 Apr 2024, 16:26:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राष्ट्रीय महिला आयोग ने चन्नी के CM बनाए जाने का किया विरोध, बताया Me Too का आरोपी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 20 2021 4:47PM | Updated Date: Sep 20 2021 4:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। राष्ट्रीय महिला आयोग ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम बनाए जाने का विरोध किया है। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को कहा है कि चरणजीत सिंह चन्नी मी-टू के आरोपी है। चन्नी पर 2018 में मी-टू मूवमेंट के दौरान गंभीर आरोप लगे थे। रेखा शर्मा ने कहा कि मी-टू के आरोपी को मुख्यमंत्री बनाया जाना महिलाओं के साथ धोखा है।
 
 रेखा शर्मा ने इसको महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि चन्नी के खिलाफ प्रोपर जांच चलनी चाहिए। चन्नी किसी काम के मुख्यमंत्री नहीं हैं। महिला आयोग ने सोनिया गांधी ने चन्नी को CM पद से तुरंत हटाए जाने की मांग की। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »