28 Mar 2024, 17:37:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पंजाब CM ताज: नए CM के नाम पर नवजोत सिंह सिद्धू नाराज, अपना फोन किया बंद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2021 5:47PM | Updated Date: Sep 19 2021 5:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब में नए CM  के नाम पर मंथन जारी है। हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि CM पद के लिए सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय हो चुका है, केवल कांग्रेस नेतृत्व की ओर से घोषणा होनी बाकि है। वहीं, नवजोत सिंह सिद्धू नए CM के नाम से नाराज हैं। यहां तक कि उन्होंने अपना फोन भी बंद कर लिया है। जानकारी के अनुसार रंधावा के नाम पर सिद्धू गुट में नाराजगी है। जिसको लेकर सिद्धू समर्थक कुलदीप सिंह जीरा के घर बैठक चल रही है। हालांकि सिद्धू को मनाने का प्रयास जारी है। सिद्धू समर्थक विधायक जेडब्लूय मैरिएट होटल पहुंचे हैं। सुखजिंदर रंधावा जब अपने सरकारी आवास से निकले थे तब मीडिया वाले उनके काफिले का पीछा कर रहे थे और गाड़ी सुखजिंदर सिंह रंधावा खुद चला रहे थे मीडिया को चकमा देने के लिए उन्होंने चंडीगढ़ से पहले गाड़ी मोहाली की तरफ घुमाई और उसके बाद चंडीगढ़ के कई सेक्टरों में अपनी गाड़ी को घुमाया और उसके बाद कुलबीर जीरा के घर पहुंचे अब कुलबीर जीरा के घर से निकलने के बाद एक बार फिर वह मीडिया को चकमा देने की कोशिश कर रहे है ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि रंधावा मीडिया से पीछा छुड़ाना चाहते हैं क्योंकि उनके CM के बनने का औपचारिक ऐलान मैं काफी देर हो रही है। 
 
अभी भी सुखजिंदर सिंह रंधावा का काफिला चंडीगढ़ की सड़कों पर घूम रहा है। पंजाब में नए  CM  के नाम को लेकर जारी उठापटक के बीच सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम लगभग तय हो चुका है। हालांकि कांग्रेस आलाकमान की ओर से ऐलान होना बाकि है। CM के नाम का ऐलान कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी करेगी। पंजाब के नए सीएम के नाम को लेकर राष्टीय राजधानी दिल्ली में भी बैठक चल रही है। हालांकि पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर सामने आ रहीं थी, लेकिन बाद में पता चला कि अंबिका ने खुद ही CM पद स्वीकार करने से इनकार कर दिया। वहीं, CM की दौड़ में सबसे आगे चले सुखजिंदर सिंह रंधावा ने इस बीच बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कैप्टन अमंरिंदर सिंह को लिए उनके दिल में हमेशा सम्मान रहेगा। परिवार में छोटे-मोटे मतभेद चलते रहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »