25 Apr 2024, 23:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने दिया इस्तीफा, ली मंत्री पद की शपथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 16 2021 3:48PM | Updated Date: Sep 16 2021 3:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया और इसके कुछ ही समय बाद कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ले ली। वडोदरा जिले के रावपुरा क्षेत्र के विधायक त्रिवेदी (65) को राज्य में हाल में मुख्यमंत्री परिवर्तन के बाद नवगठित  भूपेन्द्र पटेल सरकार के मंत्रिमंडल गठन के दौरान मंत्री बनाया गया है। उन्होंने दोपहर को राजभवन में आयोजित मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में नौ अन्य कैबिनेट तथा 14 राज्य मंत्रियों के साथ पद और गोपनीयता की शपथ ली। पहले भी मंत्री (खेल और युवा मामलों के विभाग के) रह चुके  त्रिवेदी 19 फरवरी 2018 से विधानसभा अध्यक्ष थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »