20 Apr 2024, 15:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

सोनी ने 202 स्टाफ नर्सों और 73 पैरामेडिकल टैक्नीशियनों को सौंपे नियुक्ति पत्र

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2021 5:23PM | Updated Date: Jul 27 2021 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री ओम प्रकाश सोनी ने 202 स्टाफ नर्सों और 73 पैरामेडिकल टैक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे हैं। सोनी ने आज यहां बताया कि घर घर रोज़गार योजना के तहत 202 स्टाफ नर्सों को आज नियुक्ति पत्र दिए गए  तथा 117 स्टाफ नर्सों को पहले ही नियुक्ति पत्र सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने नये कर्मचारियों को बधाई दी और उनको राज्य की अलग-अलग स्वास्थ्य संस्थाओं में इमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी ज़िम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।  चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग के प्रधान सचिव आलोक शेखर ने नये स्टाफ का स्वागत किया। इस मौके पर डॉ. सुजाता शर्मा डायरेक्टर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, डॉ. आकाशदीप अग्रवाल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »