26 Apr 2024, 03:57:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

निर्वासित तिब्बत सरकार के राष्ट्रपति ने समर्थन के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 6:03PM | Updated Date: Jun 14 2021 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शिमला। निर्वासित तिब्बत सरकार की शिमला में मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी तेन्जिन नावंग ने निर्वासित सरकार के राष्ट्रपति पेंपा सेरिंग की ओर से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को लिखे एक पत्र में सरकार के सहयोग के लिये  आभार जताया। मुख्यमंत्री को संबोधित किए गए पत्र में राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री और  दलाई लामा व तिब्बती लोगों को घर के समान परिवेश प्रदान करने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त किया। शिमला की मुख्य प्रतिनिधि अधिकारी की कार्यालय सचिव सेंिरग छोजोम भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।
 
इससे पहले एक सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी ने विश्व पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है तथा इस वायरस के कारण लाखों लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में भी कोरोना वायरस ने हजारों परिवारों को प्रभावित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारों को इस दु:ख को सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए भगवान से प्रार्थना करने के उद्देश्य से सर्व धर्म प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »