26 Apr 2024, 00:59:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

त्रिपुरा में पुलिस ने चार नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सात युवकों किया गिरफ्तार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 14 2021 5:40PM | Updated Date: Jun 14 2021 5:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगरतला। त्रिपुरा में पुलिस ने चार नाबालिगों से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में सात युवकों को गिरफ्तार  किया है। पुलिस ने बताया इन सभी को 12 जून को गबरडी क्षेत्र के बहमनीपारा में चार नाबालिग लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों की उम्र 19 से 21 के बीच है। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी पूर्वी अगरतला में जिरानिया उपमंडल के चंपकनगर इलाके रहने वाले हैं और उनकी पहचान मंजीत देबबर्मा (19), बीरकुमार देबबर्मा (21), रिपन देबबर्मा (19), बिमल देबबर्मा (20), सजल देबबर्मा(20), चंकी देबबर्मा (19 और विशाल देबबर्मा (21) के तौर हुई है।
 
पीडितों ने आरोप लगाया रिपन, बिमल और सजल ने उन्हें रबर एस्टेट में मिलने के लिए बुलाया था, वहां पहुंचने पीड़तिों को जबरन जंगल में ले जाया गया और उनके साथ दुष्कर्म करने के बाद शाम को उन्हें मुख्य सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों के किसी तरह घर पहुंचने के बाद पीड़ति परिवारों ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पीडितों स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सभी पीडित 14 से 16 आयु वर्ग और स्कूली छात्रा हैं। पुलिस ने कहा, ‘‘आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया और उन्हें अदालत में पेश किया गया।’’
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »