29 Mar 2024, 07:24:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

कोरोना से लड़ाई में पुलिस, प्रशासन का साथ दें रहे है सेना के जवान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 4:09PM | Updated Date: May 15 2021 4:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्मू। भारतीय सेना देश के अन्य हिस्सों की तरह जम्मू-कश्मीर में भी कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में पुलिस और प्रशासन की सहायता करने के साथ-साथ इस महामारी को लेकर लोगों को जागरुक कर रही है। उत्तरी कमान में रक्षा सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि कोविड-19 की दूसरी लहर शुरू होने के साथ ही भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और संबंधित जिला प्रशासन के साथ  महामारी के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 
 
सूत्रों के अनुसार नागरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर ने किश्तवाड़ जिले में कोविड किट वितरित किये और राजौरी में मेडिकल पेट्रोलिंग के  जरिये जागरुकता फैलाई। सेना ने क्षेत्र में वेंटिलेशन और ऑक्सीजन की उपलब्धता के निरीक्षण के लिए उच्च-स्तरीय बैठक भी की। किश्तवाड़ के जिला मजिस्ट्रेट ने सेना के अधिकारियों के साथ क्षेत्र में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण भी किया। इसी तरह केंद्र शासित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी सेना कोविड-19 संकट से निपटने में पुलिस और प्रशासन की भरपूर सहायता कर रही है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »