29 Mar 2024, 10:59:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बिजली गिरने से असम में 18 हाथियों की मौत, मृत हाथियों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 3:12PM | Updated Date: May 15 2021 3:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नगांव-कार्बी आंगलोंग। असम के नगांव-कार्बी आंगलोंग जिले में आकाशीय बिजली गिरने से 18 हाथियों की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक अमित सहाय ने बताया कि कठियाटोली रेंज के कुंडोली वन क्षेत्र में पहाड़ी पर बुधवार रात (12 मई) आकाशीय बिजली गिरने से यह घटना हुई।

18 हाथियों के शव दो अलग-अलग जगहों से मिले हैं। 14 हाथियों के शव एक पहाड़ी की चोटी पर मिले, जबकि बाकी चार पहाड़ी के नीचे घाटी से बरामद हुए। शुरुआती जांच में पता चला है कि हाथियों की मौत बिजली गिरने से हुई होगी। वन विभाग के शीर्ष अधिकारी और पशु चिकित्सकों को घटनास्थल पर ले जाया गया है।"

वन मंत्री परिमल सुक्लाबैद्य ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण 18 हाथियों की जान गई है। लेकिन, सही कारण पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चलेगा। जिस इलाके में ये हादसा हुआ वह काफी दूर और दुर्गम इलाका है। वन विभाग की टीम को पहुंचने में 24 घंटे का समय लगा।

More News »