29 Mar 2024, 15:37:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

देवनानी ने राज्य सरकार पर फिर लगाया कोरोना कुप्रबंधन का आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 15 2021 11:31AM | Updated Date: May 15 2021 11:31AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता वासुदेव देवनानी ने आज फिर राज्य सरकार पर कोरोना कुप्रबंधन का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र से भेजे गए संसाधन और राज्य के अपने संसाधन का पूरा उपयोग नहीं हो रहा है जिससे अजमेर ही नहीं पूरे प्रदेश में मरीज परेशान हैं। देवनानी स्थानीय ज्ञान विहार क्षेत्र में भारतीय जैन संगठना (बीजेएस) संस्थान की ओर से उपलब्ध कराए गये बीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का शुभारंभ कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह एक सुखद विषय है कि सामाजिक संगठन जनहित में मरीजों के उपयोग के लिए अपनी ओर से संसाधन सुलभ करा रहे है। इस मौके पर महापौर बृजलता हाडा और उपमहापौर नीरज जैन भी उपस्थित रहे। 
बीजेएस के अध्यक्ष राकेश बरमेचा ने बताया कि इन बीस ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को विभिन्न अस्पतालों में मरीजों के लिए दिया जा रहा है। इसी तरह ग्रुपफील्ड असेट मैनेजमेंट इंक लंदन के मैनेजिंग पार्टनर अजमेर मूल के अंकुर गुप्ता ने भी स्थानीय मित्तल हॉस्पिटल को चार हाई कैपेसिटी के ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए है। अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी संतोष गुप्ता ने बताया कि अंकुर हॉस्पिटल में ही कार्यरत वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अंजु गुप्ता के पुत्र है और उन्हीं की प्रेरणा से कोविड पीड़ितों के लिए हाई कैपेसिटी वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »