29 Mar 2024, 02:34:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

स्वास्थ्य सेवाओं का कर रहे हैं विस्तार, ऑक्सीजन की समुचित आपूर्ति : खट्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2021 12:33AM | Updated Date: May 4 2021 12:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पलवल। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज कहा कि प्रदेश में ऑक्सीजन के वितरण की मात्रा बढ़ाने के साथ सभी जिलों को आवश्यकतानुसार उचित मात्रा में इसकी आपूर्ति की जा रही है। 

खट्टर ने यहां कोविड-19 से बचाव की तैयारियों एवं प्रबंधों की जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समीक्षा तथा अस्पतालों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने के दौरान यह बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिए सभी जिलों में अधिकारियों की टीमें बनाई गई हैं जो अपनी निगरानी में आवश्यकतानुसार अस्पतालों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करा रही हैं। अब सरकार का प्रयास है कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के बाद डॉक्टर के परामर्श अनुसार मरीजों को व्यक्तिगत रूप से भी ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। 

मुख्यमंत्री ने पलवल अस्पताल में किए गए प्रबंधों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि कोविड-19 के मरीजों की बढ़ रही संख्या को देखते हुए प्रदेश में स्वास्थ्य सम्बंधी सेवाओं का और अधिक विस्तार जा रहा है। मरीजों के लिए आक्सीजन बेड और साधारण बेड की संख्या भी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक व्यक्ति का स्वास्थ्य सम्बंधी सर्वेक्षण कराया जाए। अगर इसमें किसी व्यक्ति को कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो उसे तुरंत होम आइसोलेशन पर रहने की सलाह दी जाए ताकि संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। 

उन्होंने सिविल अस्पताल पलवल में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने, आवयश्क वस्तुओं, दवाओं की आपूर्ति पर नजर रखने के निर्देश दिये और कहा कि अगर कोई व्यक्ति या दुकानदार आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी करता है, निर्धारित दरों से अधिक दाम पर सामान बेचता है या वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। खट्टर ने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति पूरी करने के बाद अब वैंटीलेटर की संख्या बढ़ाई जा रही है तथा अगर किसी जगह पर वैंटीलेटर का उपयोग नहीं हो पा रहा है तो इन्हें जरूरत वाले स्थानों पर भेजा जाएगा, ताकि अधिकाधिक मरीजों को जरूरी सुविधा मिल सके।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »