29 Mar 2024, 02:11:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अमरिंदर किसानों के साथ मिलकर प्रदेश की शांति भंग कर रहे : भाजपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 7 2021 12:16AM | Updated Date: Mar 7 2021 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़। पंजाब भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा है कि अमरिंदर सरकार किसानों के मसले को हल करने में मदद करने के बजाय अपने सत्ता स्वार्थ के चलते किसानों को भड़काने के कदम उठा रहे हैं। शर्मा ने कल विधानसभा में कृषि कानूनों को रद्द करने संबंधी पारित प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के प्रस्तावों को बार-बार अमल में लाकर, किसानों को गुमराह कर रहे हैं और किसानों का भ्रम दूर करने में केन्द्र की मदद करने के बजाय किसानों को भड़काने, उसे और जटिल बनाने और गलत धारणा बनाने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि कैप्टन सिंह के इन कदमों से राज्य में कानून-व्यवस्था की बद से बदतर हो चुकी है और राज्य को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसानों की दुर्दशा को सुधारने के लिए कुछ भी करने में विफल रहने के बाद, अमरिंदर सरकार किसानों के विरोध का समर्थन करने और भड़काने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार पहले ही दिन से किसानों को बिलों के खिलाफ उकसा रही है और किसानों का समर्थन करने के लिए विघटनकारी तत्वों तथा उपद्रवियों को समर्थन दिया है। मुख्यमंत्री को राज्य में भय और आतंक फैलाने के लिए व ध्वस्त कानून-व्यवस्था बनाने के बजाय पंजाब के विकास के लिए काम करने का सुझाव दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »