जालंधर। अमरीका के प्रख्यात खेल प्रमोटर हरजिंदर सिंह लिधर ने गुरूवार को कहा कि सुरजीत हॉकी अकादमी ने हॉकी के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के मानद सचिव इकबाल सिंह संधू ने कहा कि सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर द्वारा संचालित अकादमी के स्थानीय सुरजीत हॉकी स्टेडियम में पिछले पांच महीनों सफलतापूर्वक चल रहे कोंिचग सेंटर का आज प्रवासी भारतीय तथा अमरीका के प्रख्यात खेल प्रमोटर हरजिंदर सिंह लिधर ने दौरा किया।
जालंधर जिले के ग्राम लिधर के रहने वाले हरजिंदर सिंह लिधर ने इस अवसर पर खिलाड़यिों को आशीर्वाद दिया और कहा कि इस हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में 250 से अधिक खिलाडियों की भागीदारी को देखते हुए, जिस तरह से खिलाड़यिों को ओलंपियन राजिंदर सिंह (द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित), दविंदर सिंह जैसे अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जो अनिवार्य रूप से अच्छे परिणाम देगा, जिस से भविष्य में न केवल पंजाब हॉकी बल्कि भारतीय हॉकी को भी फायदा होगा। लिधर ने सुरजीत हॉकी अकादमी के सभी 250 खिलाड़यिों को खेल किट प्रदान करने की भी घोषणा की, जिसमें टी-शर्ट, शॉर्ट्स, मोजे, शिनगार्ड आदि शामिल होंगे।
उन्होंने कहा कि सुरजीत हॉकी अकादमी के हाकी कोंिचग के केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बहुत चर्चा है। लिधर ने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को मुफ्त में हॉकी की कोचिंग के लिए भेजें और हॉकी के खेल को अपना कर अपने बच्चों का भविष्य संवारें। इस अवसर पर नत्था सिंह गखल, बलविंदर सिंह माहे, सरपंच, लिधर, गौरव महाजन, बंटी नीलकंठ, सुरिंदर सिंह भपा, निदेशक (प्रशिक्षण), सुरजीत हॉकी अकादमी, हरभजन सिंह (यूएसए), कुलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।