29 Mar 2024, 00:51:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

गुजरात निकाय चुनाव में जीत पर भाजपा में जश्न का माहौल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 24 2021 7:25PM | Updated Date: Feb 24 2021 7:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देवरिया। गुजरात राज्य में निकाय चुनाव में भाजपा की प्रचण्ड जीत पर उत्तर प्रदेश के देवरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल देखा जा रहा है और पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार कर रहे थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये पार्टी जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह ने आज कहा कि निकाय चुनाव में गुजरात भाजपा की यह ऐतिहासिक जीत प्रदेश की जनता की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन-कल्याणकारी और विकासोन्मुख नीतियों में अटूट विश्वास की जीत है।

गुजरात की जनता ने भाजपा में निरंतर विश्वास प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने लगातार देश की जनता को कभी सीएए, कभी राफेल सौदा, कभी कृषि बिल अनेक देशहित की बातों पर गुमराह करने का प्रयास किया है, लेकिन गुजरात चुनाव में मिली जीत विपक्ष के लिये एक सबक है। देश की जनता कि देश अब विकास और राष्ट्रहित में काम करने वालो के साथ है, न कि गुमराह करने वालो के साथ।

चाहे बिहार विधानसभा चुनाव हो या 11 राज्यों में संपन्न हुए उप-चुनाव या फिर असम, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर, गोवा, राजस्थान, लद्दाख, हैदराबाद और गुजरात में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव, देश के किसान, मजदूर, व्यापारी, युवा एवं महिलाओं ने मोदी सरकार की नीतियों को अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर यहां पंचायत चुनाव संयोजक कृष्णानाथ राय ने कहा कि गुजरात निकाय चुनाव में भाजपा को 85% सीटें  जीताकर जनता ने एक बार पुन: सिद्ध किया है कि गुजरात भाजपा का गढ़ है। कोरोना व किसान आंदोलन से जुड़ी भ्रांतियों को नकार कर जनता ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की विकासनीति पर पुन: विश्वास जताया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »