28 Mar 2024, 20:16:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

2021 में शुरू हो जाएगा सात निश्चय पार्ट-2 का काम : नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2021 12:14AM | Updated Date: Jan 25 2021 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बताया कि आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 का काम इस वर्ष से ही शुरू हो जाएगा।

कुमार ने रविवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर यहां जनता दल यूनाइटेड के कार्यालय में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कहा कि बजट की सारी तैयारियां की जा रही हैं। विधानसभा एवं विधान परिषद के शुरू होने वाले बजट सत्र के संबंध में मंत्रिमंडल का निर्णय हो चुका है। सारी चीजें नियत समय पर होंगी। उन्होंने कहा कि इस बार भी पूरक बजट आएगा। पहले के बचे हुए विकास के काम पूरे किए जाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सात निश्चय में जो कुछ काम बचे हुए हैं उनको पूरा किया जाएगा। इसके अलावा अन्य बचे हुए विकास के कार्यों को भी पूरा किया जाएगा। जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत बनायी गई योजनाओं पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘हमलोगों ने आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय पार्ट-2 के संदर्भ में कई योजनाएं बनायी हैं, जिसका इस नए सत्र के बजट में प्रावधान होगा। इस पर 2021 में काम शुरू हो जाएगा। योजनाओं से संबंधित सभी चीजों का सर्वेक्षण कराया गया है। कुमार ने कहा कि विकास को आगे बढ़ाने के लिए ही बजट का प्रावधान किया गया है। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि उनकी कामना है कि यादव जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »