18 Apr 2024, 15:28:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मीडियाकर्मियों को मिले टीकाकरण का लाभ : बन्ना गुप्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 17 2021 12:03AM | Updated Date: Jan 17 2021 12:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से कोविड -19 टीकाकरण अभियान में मीडियाकर्मियों को भी शामिल करने की मांग की है। गुप्ता ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में कहा कि मीडिया के बंधु भी फ्रंट लाइन वर्कर हैं। इन्होंने भी कोरोना काल में सराहनीय कार्य किया हैं। 

इन्होंने भी जान जोखिम में डालकर अपना कर्तव्य निभाया हैं और घर बैठे जनता को हर छोटी बड़ी सूचना दी हैं। उन्होंने इन्फॉर्मेशन शेयरिंग के लिए भी उल्लेखनीय भूमिका निभाई हैं जिससे जागरूकता फैलाने में मदद मिली हैं। इसलिए इन्हें भी मुफ्त टीकाकरण अभियान से जोड़ना चाहिए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस पर सहमति जताई और राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजने को कहा हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »