28 Mar 2024, 23:01:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

किस मुंह से गांधीजी की प्रतिमा के सामने धरना देने चले गए : सुशील

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2020 9:02PM | Updated Date: Dec 5 2020 9:02PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पटना। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने प्रशासन की अनुमति के बिना आंदोलनरत किसानों के समर्थन में धरना पर बैठे प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनकी सरकार में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं कर पाए वे किस मुंह से गांधीजी की प्रतिमा के सामने धरना देने चले गए।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, ‘‘जिनके राज में किसान नक्सली हिंसा और लूटपाट के चलते खेती नहीं कर पाते थे उन्हें पलायन करना पडा था, वे गांधी जी की प्रतिमा के सामने किस मुंह से धरना देने चले गए। माओइस्ट कम्युनिस्ट सेंटर को संरक्षण देने और  माओवाद से हाथ मिलाने वाले गांधीवाद को धोखा देना चाहते हैं।’’ 

मोदी ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि किसानों के लिए लाभकारी नये कृषि कानून का विरोध करने से पहले राष्ट्रीय जनता दल को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने 15 साल में किसानों के लिए क्या किया। गौरतलब है कि नए कृषि सुधार कानूनों के विरोध में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में पटना गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन की प्रशासन से इजाजत नहीं मिलने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने विपक्ष के नेताओं के साथ धरना दिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »