29 Mar 2024, 11:02:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आवश्यक पट 14 दुर्घटना. आग बच्चा सारण में आग से झुलसकर बच्चे की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 9:43PM | Updated Date: Dec 1 2020 9:43PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छपरा। बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में आज एक झोपड़ी में लगी आग से झुलसकर एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यहां बतया कि पचंभिडा गांव निवासी रिटू राम के फूस से बने घर में महिलाएं खाना बना रही थी। इसी दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गयी। घर की महिलाएं एवं सभी सदस्य आग लगते ही झोपड़ी छोड़कर भाग निकले लेकिन सो रहे रिटू राम के सात वर्षीय पुत्र आलोक कुमार को बाहर नहीं निकाला जा सका, जिससे उसकी झुलसकर मौत हो गई। सूत्रों ने बतया कि घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »