19 Apr 2024, 16:03:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नदियों को आपस में जोड़ने से भविष्य की जरुरतें पूरी होंगी : नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 3:48PM | Updated Date: Nov 21 2020 3:49PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

विजयवाड़ा। तेलुगू देशम पार्टी के अध्यक्ष एवं आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना का समर्थन करते हुए कहा कि इससे न केवल भविष्य में हमारी सिचाई संबंधी जरुरतें पूरी हो जायेंगी बल्कि लोगों को पीने का पानी उपलब्ध होगा तथा औद्योगिक आवश्यकताओं की भी पूर्ति हो जायेगी।

नायडू ने शनिवार को एक वक्तव्य जारी करके कहा कि नदियों को आपस में जोड़ने की परियोजना समाज के सभी वर्गों के लोगों के विकास एवं उनकी समृद्धि में अहम भूमिका निभा सकती है। उन्होंने सभ्यताओं के विकास में नदियों की महत्ता का उल्लेख करते हुए कहा कि सदियों से तुंगभद्रा पुष्करालु जैसे त्योहार मनाए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने पुष्कारालु घाटों पर देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले लोगों से कोरोना महामारी के मद्देनजर सभी एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि तुंगभद्रा पुष्कारालु जैसे त्योहार दुनिया के सभी हिस्सों में रहने वाले तेलुगू मूल के लोगों के उज्ज्वल भविष्य और अवसरों का प्रतीक है। पुष्कारालु का यह पर्व प्रत्येक 12 वर्ष में एक बार आता है और इस बार यह पूरे उत्साह तथा उल्लास के साथ मनाया गया था। तेदेपा अध्यक्ष ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए और इसमें ही किसानों एवं गरीबों के अलावा समाज के सभी वर्गों का कल्याण निहित है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »