25 Apr 2024, 16:47:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

अजमेर दरगाह कमेटी के नाजिम के लिए साक्षात्कार गुरुवार को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2020 1:29PM | Updated Date: Oct 28 2020 1:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अजमेर। राजस्थान के अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह का प्रबंधन सम्भालने वाली दरगाह कमेटी के नये नाजिम के लिए साक्षात्कार गुरुवार को नई दिल्ली में होंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इसके लिए साक्षात्कार केन्द्रीय अल्पसंख्यक मंत्रालय के कार्यालय में रखे गये है। मंत्रालय के समक्ष राजस्थान सहित अन्य प्रदेशों से अठारह दावेदार साक्षात्कार देंगे। आवेदन की प्रक्रिया नियमानुसार सार्वजनिक इश्तहार के जरिये पहले ही पूरी की जा चुकी है।
 
उल्लेखनीय है कि वर्तमान नाजिम शकील अहमद का कार्यकाल 31 अक्टूबर को पूरा होने वाला है। हालांकि पिछले एक माह से ज्यादा समय से उनके अवकाश पर रहने के चलते सहायक नाजिम डा. मोहम्मद आदिल कार्यवाहक नाजिम का दायित्व संम्भाले हुए है। 
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »