19 Apr 2024, 02:10:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

हमने बिहार में अपराध पर लगाया अंकुश : मुख्यमंत्री नीतीश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:24AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मधुबनी/दरभंगा/मुजफ्फरपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार में राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने मधुबनी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर जिले में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में रविवार को आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘पहले बिहार के कानून-व्यवस्था की स्थिति निराशाजनक थी और विकास की दर खराब।
 
जब हमने बिहार में सेवा करना शुरू किया तो भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को समाप्त कर दिया और इसका परिणाम सभी को दिख रहा है। पूरे राज्य में कानून का राज स्थापित कर अपराध पर अंकुश लगाया है।’’ उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के अनुसार अपराध की सूची में सभी राज्यों में बिहार 23वें स्थान पर है। कुमार ने राज्य की जनता को पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के कार्यकाल में बिहार की स्थिति की याद दिलाते हुए कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले बिहार की क्या स्थिति थी, वह सबको पता है। लोग शाम को निकल नहीं पाते थे लेकिन उनकी सरकार ने प्रदेश में कानून का राज कायम किया है और आज बिना डर और भय के लोग रह रहे हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »