24 Apr 2024, 19:22:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

919 नए मामले, 963 और हुए स्वस्थ, सक्रिय मामलों में फिर कमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:06AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गांधीनगर। गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना विषाणु यानी कोविड-19 संक्रमण से और सात लोगों की मृत्यु हो गयी जिससे अब तक की कुल मौतों का आंकड़ा बढ़ कर  3689 हो गया है तथा इसके 919 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 167173 पर पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे में 963 और लोगों के ठीक होने से अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़ कर 149548 हो चुका है। 

सक्रिय मामलों में लगातार 15 दिन आयी  कमी के बाद कल यह  सिलसिला टूटा था पर आज फिर और इसमें कमी दर्ज की गयी। लगभग एक सप्ताह में दूसरी बार मामले चार अंको से नीचे रहे। आज तीन मौतें अहमदाबाद, दो सूरत तथा एक-एक वडोदरा और पाटन में हुई। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार राज्य मे पिछले 24 घंटे में जिन लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी है उनमें से 107 अहमदाबाद, 92 वडोदरा, 112 राजकोट,  40 जामनगर, 51 महेसाणा और 253 सूरत के हैं। सक्रिय मामले आज घट कर 13936 हो गए हैं जिनमें से 65 लोग वेंटिलेटर यानी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। अब तक कुल 57.42 लाख से अधिक लोगों की जांच की गयी है जबकि 5.25 लाख लोग क्वारंटीन में हैं।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »