29 Mar 2024, 12:36:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दियुरप्पा बाढ़ की स्थिति नियंत्रण करने में विफल: सिद्दारामैया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 6:39PM | Updated Date: Oct 25 2020 6:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कलबुर्गी। कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्दारामैया ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का बाढ़ प्रभावित कल्याण कर्नाटक इलाके का हवाई सर्वेक्षण का दौरा पूरी तरह निर्थकक साबित हुआ क्योंकि वह न तो व्यक्तिगत रूप से बाढ़ पीड़तिों के पास गये और न ही किसी बाढ़ पीड़ति से मुलाकात की। सिद्दारामैया ने कलबुर्गी हवाई अड्डे पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य सरकार बाढ़ स्थिति पर काबू पाने में पूरी तरह विफल रही।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों एवं पीड़तिों को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध नहीं करायी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी नीत राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार में आकंठ डूबने  का आरोप लगाते हुए कहा है कि पूरा कैबिनेट ही पैसा बनाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा, ‘‘येदियुरप्पा चेक के जरिये रिश्वत की रकम हासिल करते हैं जबकि उनका बेटा तो आरटीजीएस के जरिये रिश्वत ले रहा है।’’ सिद्दारामैया ने कहा कि हमारे पास लगभग 25 भाजपा सांसद हैं, लेकिन केंद्र सरकार से बात करने की हिम्मत किसी में नहीं है।         
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »