25 Apr 2024, 23:03:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

मिश्र ने कोरोना से मुक्ति के लिए नवरात्र में नौ दिन तक किया रामायण पाठ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2020 3:40PM | Updated Date: Oct 25 2020 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने वैश्विक महामारी कोरोना से मुक्ति के लिए नवरात्र में नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती और रामायण का पाठ किया और आज मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। मिश्र ने राज्य की प्रथम महिला सत्यवती मिश्र सहित सपरिवार राजभवन स्थित राज राजेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
 
उन्होंने परिवार सहित शिव मंदिर परिसर में ही हवन पूजन और कन्या पूजन भी किया। उन्होंने मंदिर में ईश वन्दना करते हुए लोक कल्याण के लिए देवी मां गौरी, भगवान शिव और रामायण की आरती की। मिश्र ने प्रदेश में कोरोना से मुक्ति के लिए नवरात्र में पूरे नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती और रामायण का पाठ किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »