19 Apr 2024, 17:00:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

नारायणसामी ने ऑनलाइन रमी पर प्रतिबंध लगाने का किया आग्रह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 3:37PM | Updated Date: Oct 21 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुड्डुचेरी।  पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने बुधवार को कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से ऑनलाइन गेम एप ‘रमी’ पर प्रतिबंध लगाने का आग्रह किया है। नारायणसामी ने यहां पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजनित समारोह के दौरान संवाददाताओं से कहा कि यहां से समीप खोरकाड में इस सप्ताह के शुरुआत में 39 वर्षीय एक व्यक्ति को ऑनलाइन रमी खेलने में 40 लाख रुपये का नुकसान हो गया जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना के बाद और इससे पहले भी उन्हें केंद्रशासित प्रदेश में ऑनलाइन रमी पर प्रतिबंध लगाने के संबंध में कई प्रस्ताव मिले हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने यहां ऑनलाइन लॉटरी पर प्रतिबंध लगाने के प्रयास किये हैं और इस संबंध में कईं लोग गिरफ्तार भी हुये हैं। नारायणसामी ने कहा कि राज्य सरकार के पास ऑनलाइन रमी पर प्रतिबंध लगाने की शक्तियां नहीं है इसलिए उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री रवि शंकर प्रसाद को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी सरकार के प्रयासों से ‘ब्लू व्हेल’ जैसे गेम पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »