29 Mar 2024, 02:40:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़े

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 11:52AM | Updated Date: Oct 21 2020 11:55AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के सक्रिय मामलों में वृद्धि हुई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 1352 सक्रिय मामले बढ़े हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल में 586, महाराष्ट्र में 509 और बिहार में 411 सक्रिय मामले बढ़े है। इसके अलावा मणिपुर में 134, मिजोरम में 16, नागालैंड और अंडमान में पांच-पांच तथा हरियाणा और हिमाचल में तीन-तीन सक्रिय मामले बढ़े है।
 
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोरोना के 54,044 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 76.51 लाख हो गयी है। देश में वर्तमान में कोरोना के कुल 7.40 लाख सक्रिय मामले हैं और अब तक 67.95 लाख लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »