29 Mar 2024, 16:49:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा 22 अक्टूबर को करेगा मुख्यमंत्री निवास का घेराव

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 21 2020 12:20AM | Updated Date: Oct 21 2020 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जालंधर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा ने पंजाब में दलितो के साथ हो रहे अन्याय और घोटालों के खिलाफ 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के चंडीगढ़ स्थित निवास का घेराव करने का एलान किया है।

पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि राज्य में दलित छात्रों के लिए पोस्टमैट्रिक स्कॉलरशिप योजना में घोटाला, जलालाबाद में दलित व्यक्ति को मारपीट कर प्रताड़ति करने के इरादे से मूत्र पिलाने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर कैप्टन सरकार की चुप्पी को लेकर प्रदेश भाजपा एससी मोर्चा में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि यह अति निंदनीय है। 

उन्होंने कहा कि छात्रवृति योजना में घोटाले में कैप्टन सिंह ने पूर्व नियोजित तरीके से जांच के बहाने दोषी मंत्री को क्लीन चिट दे दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एससी मोर्चा 22 अक्टूबर को बड़े काफिले के रुप में दलित इंसाफ यात्रा लेकर चंडीगढ़ जाएगा और पंजाब सरकार के ख़िलाफ जोरदार प्रदर्शन करेगा तथा मुख्यमंत्री के निवास का घेराव करेगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार के बनने के बाद दलित का उत्पीडन बढ़ा है। उन्होंने कहा कि दलितों की प्रताडना एवं शोषण राज्य सरकार के माथे पर कलंक है। 

पार्टी के एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार अटवाल ने बताया कि राज्य में दलितों का शोषण किया जा रहा है और एक सोची समझी रणनीति के तहत ही दलित विद्यार्थियों के लिए केंद्र से जारी करोड़ों रुपये पंजाब सरकार डकार गई और लाखों दलित विद्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय है। इससे पहले जहरीली शराब कांड में 130 अधिक दलितों की मौत हो गई तथा सरकार ने जांच के नाम पर कांग्रेस की सरपरस्ती में चल रहे शराब माफिया को भी क्लीन चिट दे दी। उन्होंने कहा कि मोर्चे द्वारा पिछले कई महीनों से प्रदेश सरकार के ख़िलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं पर सरकार ने अपनी अत्याचारी नीतियों और प्रदेश की जनता का शोषण बंद नहीं किया है। इसीलिए भाजपा अब इस कुम्भकर्णी नींद सोए मुख्यमंत्री को जगाने के लिए चंडीगढ़ जाकर उनका घेराव करेगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »