19 Apr 2024, 18:21:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पुलवामा में लश्कर के दो ठिकानों से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2020 2:33PM | Updated Date: Aug 13 2020 2:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के दो ठिकानों का भंडाफोड़ कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किये हैं। पुलिस प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी और उनके ठिकानों के बारे में खुफिया सूचना के बाद राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने बुधवार की रात पुलवामा के बद्रू बारसो में जंगल में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।
 
अभियान के दौरान आज सुबह सुरक्षाबलों ने लश्कर के दो ठिकानों का भंडाफोड़ किया दिया। ठिकानों से 1918 एके राउंड, दो हैंड ग्रेनेड, यूबीजीएल थ्रेसर, चार यूबीजीएल ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट, जिलेटिन छड़,  क्रूड पाइप बम और कोड शीट सहित बड़ी संख्या में हथियार और गोलाबारूद बरामद किये गये हैं। अभियान से पहले ही आतंकवादियों के भाग जाने के कारण कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »