20 Apr 2024, 13:13:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

कांग्रेस कोविड-19 महामारी का राजनीतिकरण कर रही है : जय राम ठाकुर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 10 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता केवल विरोध के लिए विरोध करते हुए कोविड-19 महामारी का राजनीतिकरण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री यहां पालमपुर में एक जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि जब वह शिमला में अपने कार्यालय से ‘वर्चुअल‘ बैठकें कर रहे थे तो कांग्रेसी नेता आरोप लगा रहे थे कि मुख्यमंत्री प्रदेशवासियों से मिल नहीं रहे और अब जब वह कांगड़ा के दौरे पर हैं तो वही नेता उन पर सोशल डिस्टेसिंग के नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा रहे हैं। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उन्होंने यही तय किया था कि वह कांगड़ा जिले की विकास योजनाओं का धर्मशाला से ‘वीडियो कांफ्रेसिंग‘ से ही भूमिपूजन और उद्घाटन करेंगे लेकिन कांगड़ा के नेताओं ने उनसे अनुरोध किया और आश्वासन दिया कि सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक सभाएं करने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया कि कोरोना महामारी से निबटने के लिए हिमाचल सरकार के उठाये कदमों की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं जबकि उन्हें कांग्रेस शासित प्रदेशों जैसे पंजाब, राजस्थान और महाराष्ट्र की हालत देखनी चाहिए। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »