18 Apr 2024, 23:03:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से पांच और लोगों की मौत, मृतकों की संख्या 455 हुई

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 9 2020 12:10AM | Updated Date: Aug 9 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण दो महिलाओं समेत पांच और लोगों की मौत हो गई है जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 455 हो गई है। जम्मू-कश्मीर में सख्ती से लॉकडाउन लगाये जाने के बावजूद अब तक 24,000 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना वायरस से पांच और लोगों की मौत हो गई है जिनमें श्रीनगर के नाटीपोरा की एक महिला, पुलवामा के मालपोरा की एक महिला, कुपवाड़ा के पंजगाम का 60 वर्षीय एक व्यक्ति, सोपार के जालोर का 50 वर्षीय एक व्यक्ति और हंदवाड़ा का एक व्यक्ति शामिल है। उन्होंने बताया कि पांचों की मौत पिछले 24 घंटे के दौरान हुई है जिसके बाद केंद्रशासित प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 455 हो गई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »